भारत घूमने आई विदेशी महिला के साथ गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

Jharkhand News : विदेश से भारत घूमने आयी महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। महिला अपने पति के साथ झारखंड के दुमका पहुंची थी। यहां करीब 7 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता स्वयं अपने पति के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। पीड़िता को डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती किया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है। यहां स्पेन (spain) की रहने वाली महिला घूमने पहुंची थी। घटना बीते शुक्रवार रात की बताई जा रही है। महिला के साथ उसका पति भी था। सभी लोग बाइक से भागलपुर की ओर निकले थे। विदेश से पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा (tourist visa) पर भारत आए हुए थे। ये लोग स्पेन से पहले पाकिस्तान गए। इसके बाद पाकिस्तान से बांग्लादेश और फिर बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका में पहुंचे थे। यहां ये लोग दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। 

यह भी पढ़े - पुणे में 150 से अधिक ट्रैवल पार्टनर्स के साथ प्रिज़्म का बड़ा आयोजन, पश्चिम भारत में विस्तार को मिलेगी नई गति

झारखंड से स्पेन की महिला को नेपाल जाना था। महिला जब टेंट में थी, उसी दौरान करीब आठ से दस लोग वहां पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। रेप पीड़िता विदेशी महिला को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ दुमका सदर अस्पताल लाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीतांबर सिंह खेरवार घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने मामले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 में से 4 आरोपियों को दबोच लिया है। हालांकि तीन अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। 

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
मेष आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लंबे समय...
Ballia News : शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाही पर हमला, पति-पत्नी समेत छह पर मुकदमा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.