श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में 35.97 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले दो लोकसभा चुनावों का रिकॉर्ड टूटा

श्रीनगर । श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में सोमवार को कुल मिलाकर 35.97 प्रतिशत मतदान हुआ। कंगन में सबसे अधिक 55.55 प्रतिशत मतदान रहा जबकि सबसे कम हब्बा कदल में 13.25 प्रतिशत हुआ। इस बार का मतदान पिछले दो लोकसभा चुनावों के मामले में अधिक है। श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में 2014 में 25.86 फीसदी और 2019 में 14.43 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। इस लोकसभा सीट पर 2024 में 35.97 प्रतिशत मतदान के साथ ही दोनों बार का रिकॉर्ड टूट गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के एक प्रवक्ता ने विवरण देते हुए कहा कि सेंट्रल शाल्टेंग में 24.76 प्रतिशत, चदूरा में 46.60 प्रतिशत, चरार-शरीफ में 53.23 प्रतिशत, चन्नपोरा में 22.97 प्रतिशत, ईदगाह में 25.68 प्रतिशत, गांदरबल में 46.81 प्रतिशत, हब्बा कदल में 13.25 प्रतिशत, हजरतबल 26.28 प्रतिशत, कंगन में 55.55 प्रतिशत, खान साहब में 48.50 प्रतिशत, खानयार में 23.06 प्रतिशत, लाल चौक में 26.01 प्रतिशत, पंपोर में 38.10 प्रतिशत पुलवामा में 39.25 प्रतिशत, राजपोरा में 42.80 प्रतिशत , शोपियां में 45.04 प्रतिशत, त्राल में 37.52 प्रतिशत और जदीबल में 27.52 प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़े - नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन और भाजपा नेता डॉ दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि घाटी में लंबे समय के बाद लोगों ने बिना किसी डर के वोट डाला है। उन्होंने कहा पहले लोगों में इतना डर होता था कि वे वोट डालने के लिए बाहर नहीं आ पाते थे लेकिन इस बार लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले। यह एक नया बदलाव है।

श्रीनगर लोकसभा सीट पर सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, गांदरबल तथा शोपियां के 18 विधानसभा क्षेत्रों के 17.47 लाख मतदाता वोट डालने वाले थे। कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनके भाग्य का निर्णय बैलेट बाक्सों में बंद हो गया है।

श्रीनगर सीट पर मुख्य मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार आगा रुहुल्लाह मेहदी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी वाहिद रहमान पर्रा के बीच है। इस दौरानअपनी पार्टी के उम्मीदवार अशरफ मीर भी अपना भाग्य आजमाने के िलए मैदान में हैं। इस सीट से कुल 24 प्रत्याशी मैदान में है। चार जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.