कार पर लोड तस्करी के 35 किलो गांजा बरामद,चालक और तस्कर भागने में रहा सफल

गोपालगंज। फुलकाहा थाना पुलिस ने तस्करी कर ले जा रहे 35 किलो गांजा बरामद किया।पुलिस ने यह कार्रवाई बथनाहा वीरपुर मार्ग में अचरा के समीप वाहनों के जांच के क्रम में की।

तस्कर कार पर लोड कर गांजा नेपाल से लेकर घुरना की ओर से आ रहा था। मामले में पुलिस ने एक सुजुकी कार संख्या बीआर 50 एबी/9181 के साथ एक मोबाइल भी बरामद किया। बरामद मोबाइल के आधार पर पुलिस तस्करों के लिंक को खंगालने में जुटी है।इस बात की जानकारी फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने दी।

फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी के निर्देश पर बथनाहा वीरपुर मार्ग में अचरा के समीप घुरना मोड़ के पास वाहन जांच किया जा रहा था। इसी क्रम में नेपाल से घुरना की ओर से नीले रंग की सुजुकी कार को पुलिस के जवानों ने रोका तो तस्कर और कार चालक गाड़ी से नीचे उतर गए।पुलिस के जवानों ने जब कार की तलाशी ली तो कार से 35 किलो गांजा बरामद किया गया। इस दौरान कार पर सवार तस्कर और चालक मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके पर से एक मोबाइल बरामद किया है,जिसके आधार पर तस्करों के लिंक को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़े - इंटरनेट बंदी पर संसद में नीरज मौर्य ने उठाए सवाल, बोले—वॉइस कॉल से नहीं चलता डिजिटल भारत

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.