- Hindi News
- हिमाचल प्रदेश
- Himachal News : आईएएस और आईएफएस अधिकारियों का फिर होगा तबादला, नया मुख्य सचिव जल्द
Himachal News : आईएएस और आईएफएस अधिकारियों का फिर होगा तबादला, नया मुख्य सचिव जल्द
On

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर अफसरशाही में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर कार्मिक विभाग अधिकारियों की सूची तैयार करने में जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, कई आईएएस अधिकारियों को अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
मुख्य सचिव पद के लिए अब लॉबिंग भी शुरू हो गई है। वरिष्ठता के आधार पर 1988 बैच के संजय गुप्ता का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। उनके बाद 1993 बैच के केके पंत और 1994 बैच के ओंकार शर्मा का नाम चर्चा में है। ओंकार शर्मा मूल रूप से चंबा जिले से ताल्लुक रखते हैं।
हालांकि, यह भी अटकलें हैं कि मौजूदा मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के कार्यकाल को और आगे बढ़ाया जा सकता है। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथों में है।
खबरें और भी हैं
UP News: आकाशीय बिजली की चपेट में आए दो लोग, एक की हालत गंभीर
By Parakh Khabar
Latest News
07 Sep 2025 20:41:37
कानपुर। गोविंदनगर क्षेत्र के दबौली हाईवे पर रविवार को एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक अपने...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.