भोजपुरिया हॉट केक अंजना सिंह की फिल्म प्रोडक्शन नंबर वन का भव्य मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू

निर्माता दिनेश मंगल और निर्देशक मंजुल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म प्रोडक्शन नंबर की शूटिंग भव्य मुहूर्त के साथ शुरू हो गई है। यह फिल्म भोजपुरी सिने इंडस्ट्री की अनूठी फिल्म होगी, जिसको सुनिश्चित करने के लिए मंजुल ठाकुर ने फ्री प्रोडक्शन में बेहद मेहनत की है। फिल्म की कहानी घर परिवार से जुड़ी हुई है जो भोजपुरी के एक बड़े दर्शक वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आएगी। इस फिल्म का निर्माण मंगलम फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म खूबसूरत कथा के साथ दिल छूने वाली संगीत और संवाद से सजी होने वाली है। फिल्म को लेकर मंजुल ठाकुर ने कहा कि हम एक ऐसी कहानी को पिरोकर लाए हैं जो दर्शकों के लिए बेहद नई और मनोरंजक होगी। उन्होंने कहा कि अभी हमने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और हमारा सारा फोकस कहानी को पर्दे पर उतरने की है जिसमें सभी कलाकारों का सपोर्ट मिल रहा है। 

फिल्म को लेकर दिनेश मंगल ने बताया कि बतौर निर्माता मेरे लिए यह महत्वपूर्ण फिल्म है। हम इस फिल्म के निर्माण में कोई कमी नहीं छोड़ने वाले हैं फिल्म अच्छी बने हम लोगों का यह प्रयास है, क्योंकि अच्छी फिल्में ही लोगों को पसंद आती हैं और उसी में फिल्म मेकिंग की सार्थकता है। वही फिल्म में लीड रोल मैनेजर आने वाली भोजपुरिया हॉट केक अंजना सिंह ने कहा कि मेरा किरदार इस फिल्म में बेहद अहम है। यूं कहें कि केंद्रीय करैक्टर का किरदार मैं इस फिल्म में प्ले कर रही हूं। उम्मीद है कि हमेशा की तरह मेरी अभिनय आपको पसंद आएगी। फिल्म बेहद खास है। इसलिए खास तैयारी भी की है और उसे हिसाब से हम लोग अभी फिल्म में अपना पूरा फोकस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी क्या है, इस पर मैं अभी बात नहीं कर सकती। लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि जब आप फिल्म देखेंगे तो आप इसके मुरीद हो जाएंगे। 

यह भी पढ़े - वीवर्स कॉन फेस्टिवल इंडिया के पहले संस्करण में के-पॉप सितारों के साथ भारतीय कलाकार भी देंगे शानदार प्रस्तुति

गौरतलब है कि मंगल फिल्म्स के बैनर से बन रही प्रोडक्शन नंबर वन में अंजना सिंह के साथ आनंद ओझा, जे नीलम बिष्ट, प्रेम दुबे, कौशल शर्मा, सृष्टि मिश्रा, शौर्य पाठक और मनोज टाइगर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। डीओपी सुनील अहीर हैं। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर महेश उपाध्याय है, जबकि लेखक मनीष किशोर हैं। आर्ट डायरेक्टर नाजिद शेख हैं और डांस मास्टर मनोज गुप्ता जॉय हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।  प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय और शिवम पांडेय हैं। कॉस्टयूम कविता सुनीता क्रिएशन का है जबकि म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा और लिरिक्स अरविंद तिवारी का है। एसोसिएट डायरेक्टर पार्थ मिश्रा और अमृत कुमार हैं। स्टील फोटोग्राफर प्रधान गुप्ता और निखिल शाह हैं।।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.