- Hindi News
- छत्तीसगढ़
- नितिन नबीन ने ली राजनांदगांव लोकसभा की 4 विधानसभाओं की बैठक
नितिन नबीन ने ली राजनांदगांव लोकसभा की 4 विधानसभाओं की बैठक
राजनांदगांव/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने मंगलवार को राजनांदगांव लोकसभा के तहत चार विधानसभाओं डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मानपुर मोहला के प्रमुख पदाधिकारीयों की बैठक ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया सेल के अनुसार नितिन नवीन ने चारों विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर, आने वाले दिनों में की जाने वाली गतिविधियों की रणनीति तैयार की। नामांकन रैली से लेकर चुनाव तक होने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा कर सामाजिक क्षेत्र के लोगों, व्यावसायिक क्षेत्र के हर वर्ग, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर के कार्यक्रम तक की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान राजनांदगांव में 4 अप्रैल को होने वाले नामांकन रैली की तैयारी की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी दिनों में राजनांदगांव लोकसभा में केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम एवं सभाओं के लिए चर्चा की। बैठक में नबीन ने कहा कि भूपेश बघेल को विधानसभा चुनाव में जनता ने जैसा सबक सिखाया, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के पिछले कार्यकाल से जनता कितनी खफा रही।
