- Hindi News
- छत्तीसगढ़
- मेंटेनेंस और अन्य कार्यों की वजह से 10 से 12 अप्रेल तक कई ट्रेनों को किया गया रद्द
मेंटेनेंस और अन्य कार्यों की वजह से 10 से 12 अप्रेल तक कई ट्रेनों को किया गया रद्द
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मेंटेनेंस और अन्य कार्यों की वजह से10 से 12 अप्रेल तक कई ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी दी है। बिलासपुर रेलवे प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। दस अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08736/08735 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। बारह अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।बारह अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।इसी तरह 12 अप्रैल, 2024 को गेवरा रोड से चलने वाली 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर- मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
