कलेक्टर ने बाल गोपाल अस्पताल के कर्मचारियों को दिलाई मतदाता शपथ

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरुकता तहत वहां के कर्मचारियों को अपने मताधिकार का उपयोग करने की सामूहिक शपथ दिलवाई। कलेक्टर ने कहा कि पांच साल में एक दिन ऐसा आता है जो सिर्फ आपका अर्थात् मतदाता का होता है। इस दिन हम अपने जनप्रतिनिधि का मतदान कर चयन करते हैं। इसके माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान करते हैं और इनके माध्यम से जनहित के मुद्दों को भी सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस दिन को किसी हाल में ना भूलें और मतदान करने से ना चूकें। रायपुर लोकसभा में 07 मई को मतदान होगा। सभी मताधिकार का उपयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। कलेक्टर ने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीत ’’लोकतंत्र के ताकत बर अपन वोट ला पहचान, साथ मिलकर जम्मों झन करबो मतदान’’ के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी गीत की बोल दोहराते हुए मतदान करने की अपील की। इस कार्यक्रम में बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ अशोक भट्टर ने आज अपने कर्मचारियों के लिए यह घोषणा की कि 7 मई को मतदान कर के ड्यूटी आने वाले कर्मचारी अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाएगा उसे उचित उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, अतिरिक कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नंदकुमार चौबे, बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के एमडी आनंद भट्टर प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.