Bihar News: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर 15 फीट गड्ढे में पलटा, तीन की मौत, चार घायल

पटना। बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद 30 मिनट तक दबे रहे युवक

घायल सकलदीप यादव की मां ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर के इंजन और डाले के नीचे सात युवक करीब 30 मिनट तक दबे रहे। घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाने की पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और दबे हुए युवकों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीन की जान जा चुकी थी, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल थे।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान भजौर निवासी बबलू कुमार (27) पुत्र छेदी पासवान, लिटो यादव पुत्र कामू यादव और प्रकाश कुमार तांती पुत्र सुनील तांती के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवकों में सागर तांती, अजीत तांती, सूरज कुमार पासवान और नरसौता निवासी सकलदीप यादव शामिल हैं।

घायलों को पटना रेफर किया गया

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया।

मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.