उत्तराखंड: इस दिग्गज नेता ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव के बीच उत्तराखंड में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं. कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है. उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए कई दशकों तक काम करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है

दिनेश अग्रवाल का नाम कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल थे. कयास लगाया जा रहा है कि दिनेश अग्रवाल जल्द ही बीजेपी ज्वाइन कर सकते है. कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस छोड़ दी है. शनिवार (7 अप्रैल) को उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को सौंपा है. 

दिनेश अग्रवाल का राजनीतिक सफर

दिनेश अग्रवाल 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हरबंस कपूर से हार गए. राज्य बनने के बाद 2002 से 2007 में लगातार दो चुनाव में उन्होंने लक्ष्मण चौक सीट पर नित्यानंद स्वामी को हराया. फिर 2012 में धर्मपुर विधानसभा सीट पर प्रकाश ध्यानी को हराकर विधायक बने. 2017 के चुनाव में वह बीजेपी के विनोद चमोली से हार गए.

दिनेश अग्रवाल 2018 में मेयर नगर निगम का चुनाव भी हार गए. हार के बाद दिनेश अग्रवाल पार्टी में तो रहे, लेकिन उनकी भूमिका ज्यादा प्रभावशाली नहीं थी. पिछले कुछ दिनों से उनके बगावती सुर सुनने को मिलने लगे थे. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें मनाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन दिनेश अग्रवाल कांग्रेस से कुछ ज्यादा ही नाराज थे. 

दिनेश अग्रवाल ने दी पार्टी पद से इस्तीफा

कांग्रेस ने दिनेश अग्रवाल को इस लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक भी बनाया था. बावजूद इसके शनिवार को उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. एबीपी लाइव से बातचीत में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. जब उनसे बीजेपी ज्वाइन करने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, जल्द ही कुछ खबर मिलेगी. 

 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.