रुद्रपुर: छात्रा के अपहरण की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर: कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को डराने-धमकाने व अपहरण की धमकी देने का मामला सामने आया है। वहीं पिता का आरोप था कि शिकायती पत्र देने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद एवं कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तराई विहार कॉलोनी फाजलपुर महरौला के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी वहीं स्थित कन्या विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती है। आरोप था कि पिछले कुछ माह से कॉलोनी का रहना वाला मुकेश कोली, सोनू, कौशल अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी को स्कूल से आते-जाते अभद्र टिप्पणी व छेड़छाड़ करते हैं और मोबाइल पर अशोभनीय मैसेज करते हैं।

काफी समय तक मामले को दबाने के बाद आखिरकार बेटी ने आपबीती बताई तो उसने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

इसकी भनक लगते ही युवकों ने घर में घुसकर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी के साथ ही नाबालिग बेटी का अपहरण करने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि रंपुरा चौकी को प्रकरण की विवेचना सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बदल जाएगी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की दिशा; काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच बदल जाएगी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की दिशा; काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच
मुंबई, 16अप्रैल, 2026 : क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले एआई आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, काबुनी ने...
ऑफ-स्क्रीन दोस्ती, ऑन-स्क्रीन टकराव: सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल कलाकारों ने करुणा पांडे और मुस्कान बामने के रिश्ते पर विचार साझा किए
त्यौहारों पर सोना खरीदना हुआ और आसान, कम कीमत में मिलेंगी ढेरों डिज़ाइन्स
एपैरल ग्रुप के ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर
‘राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखिए 19 अप्रैल, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.