जीनस इनोवेशन ने हरिद्वार में पेश किया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर

हरिद्वार, सितंबर 2026: जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने उत्तराखंड में अपने डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हरिद्वार में चैनल पार्टनर मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हुए। इस दौरान कंपनी ने अपना हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस पेश किए।

कंपनी ने अपने एनर्जी स्टोरेज सिस्टम पोर्टफोलियो में मैक्सीलायन लिथियम-आयन इन्वर्टर सॉल्यूशन और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) को भी प्रदर्शित किया। मैक्सीलायन को रेसिडेंशियल और कमर्शियल उपयोग के लिए तैयार किया गया है, जिसमें इन्वर्टर और बैटरी को कॉम्पैक्ट इंटीग्रेटेड डिजाइन में जोड़ा गया है।

हाई-फ्लो इन्वर्टर में कई फीचर्स

कंपनी के मुताबिक, हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर में इंटेलिजेंट एनर्जी मैनेजमेंट, फास्ट स्विचओवर और एडवांस्ड लोड प्रायोरिटाइजेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका UPS-लेवल स्विचिंग टाइम 10 मिलीसेकंड से कम है। इसमें बिल्ट-इन वाई-फाई के जरिए रिमोट मॉनिटरिंग और कई सिस्टम को एक साथ जोड़ने की सुविधा भी है।

कंपनी के अनुसार, इन्वर्टर की MPPT एफिशिएंसी 99.9% से अधिक है, जिससे सोलर पावर के बेहतर उपयोग में मदद मिलती है। इसे घरों के साथ कमर्शियल उपयोग के लिए भी डिजाइन किया गया है।

मैक्सीलायन में 12 साल तक की बैटरी लाइफ

मैक्सीलायन ऑल-सीजन इन्वर्टर 1280 Wh से 2560 Wh तक की क्षमता में उपलब्ध है। इसमें इन्वर्टर और बैटरी एक ही कॉम्पैक्ट डिजाइन में हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें 12 साल तक की बैटरी लाइफ, मेंटेनेंस-फ्री पावर, 4 गुना तक तेज चार्जिंग, प्योर साइन वेव आउटपुट और 12 मिलीसेकंड से कम का UPS-लेवल चेंजओवर दिया गया है।

जीनस इनोवेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हर्ष वर्धन शर्मा ने कहा कि कंपनी के चैनल पार्टनर्स उसकी ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एनर्जी सेक्टर में डिस्ट्रीब्यूटेड जनरेशन और एनर्जी स्टोरेज की मांग बढ़ रही है, ऐसे में पार्टनर्स को नई तकनीक और कारोबार के अवसर उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता है।

कंपनी के मुताबिक, उसकी सालाना मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 7.5 लाख से अधिक यूनिट्स है और 1.5 लाख वर्ग फुट से अधिक का इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सेटअप है। कंपनी के रिटेल नेटवर्क में 10,000 से अधिक पार्टनर्स हैं और उसके प्रोडक्ट्स 28 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.