हल्द्वानी: आज जेल में अब्दुल मलिक को तामील कराया जाएगा वसूली नोटिस

हल्द्वानी: बनभूलपुरा मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को आज (शनिवार) जिला जेल की बैरक नंबर-1 में आरसी का वसूली नोटिस तामील कराया जा सकता है। तहसील प्रशासन ने नगर निगम से संशोधित आरसी मिलने के बाद वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है।    

बीती 8 फरवरी को बनभूलपुरा में कंपनी बाग में नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम, प्रशासन, पुलिस की संयुक्त टीम पर उपद्रवियों ने पथराव व आगजनी की और बनभूलपुरा पुलिस थाना फूंक दिया था। अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की जेसीबी, वाहन, अन्य उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त किया था।

इस पर पूर्व नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने नुकसान का आकलन करने के बाद भरपाई के लिए अब्दुल मलिक निवासी लाइन नंबर-8, आजाद नगर की 2.44 करोड़ रुपये की आरसी काट दी थी। जिला प्रशासन की संस्तुति के बाद आरसी तहसील पहुंच गई थी। संग्रह अमीन अब्दुल मलिक की तलाश में था कि इस बीच पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद तहसील प्रशासन ने जिला जेल की बैरक नंबर-1 में बंद कर दिया है। इधर, नगर निगम की ओर से जारी की गई आरसी में नाम, पता वगैरह को लेकर कुछ त्रुटियां थीं। इन्हें सुधार के लिए नगर निगम भेजा गया था। शुक्रवार को संशोधित आरसी तहसील पहुंच गई है इसके बाद तहसील प्रशासन ने शनिवार को जिला जेल में ही अब्दुल मलिक को नोटिस तामील कराने का फैसला किया है। नोटिस तामीली के बाद मलिक को जवाब देना होगा। 

नगर निगम से जो आरसी आई थी, उसमे नाम गलत था। आरसी को संशोधन के लिए नगर निगम भेजा था। शुक्रवार को संशोधित आरसी मिल गई है। अब शनिवार को संग्रह अमीन को भेजकर जिला जेल में नोटिस तामील कराने की योजना है। मलिक की संपत्ति की जांच अभी भी जारी है।
= सचिन कुमार, तहसीलदार, हल्द्वानी 

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: फर्जी TET अंकपत्र से नौकरी पाने वाले सात शिक्षक बर्खास्त, FIR के निर्देश UP News: फर्जी TET अंकपत्र से नौकरी पाने वाले सात शिक्षक बर्खास्त, FIR के निर्देश
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में फर्जी टीईटी अंकपत्र के सहारे नौकरी पाने वाले सात सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त...
Ballia News: खेत की झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी
प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का आरोप: सिया, सोनम के बाद अब समिता का मामला चर्चा में
ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाएगा कुशल्स का नया '9 टू शाइन' वर्कवियर ज्वेलरी कलेक्शन
'यादें' में पीले स्कूटर पर होगी डॉ. प्रीति की धमाकेदार एंट्री, बोलीं छवि पांडे- "इससे बेहतर एंट्री की उम्मीद नहीं थी"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.