- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में अवैध वसूली करने वाले 21 फर्जी पुजारी गिरफ्तार
Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में अवैध वसूली करने वाले 21 फर्जी पुजारी गिरफ्तार
On

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के नाम पर श्रद्धालुओं से जबरन पैसे वसूलने वाले 21 फर्जी पुजारियों को वाराणसी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों पर श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार और मनमानी वसूली करने का आरोप है।
इन शिकायतों के आधार पर दशाश्वमेध और चौक थाना क्षेत्र की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मंगलवार को दशाश्वमेध घाट से 15 और चौक क्षेत्र से 6 फर्जी पुजारियों को गिरफ्तार किया।
एसीपी त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगी और मंदिर परिसर की गरिमा को बनाए रखने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
12 Jun 2025 14:49:48
गाजियाबाद। सिपाही सौरभ हत्याकांड के मामले में गाजियाबाद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे आरोपी...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.