- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- वाराणसी विकास प्राधिकरण की पहल, शिवपुर मिनी स्टेडियम का होगा कायाकल्प
वाराणसी विकास प्राधिकरण की पहल, शिवपुर मिनी स्टेडियम का होगा कायाकल्प
On
वाराणसी। शिवपुर में स्थित मिनी स्टेडियम के कायाकल्प के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण ने महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का श्रेय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल की प्रेरणा और वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग को है। वीडीए के अनुसार स्टेडियम में प्रस्तावित सुविधाओं में हॉकी और फुटबॉल के लिए उच्च स्तरीय फील्ड का निर्माण, 162 वर्ग मीटर में बॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण, क्रिकेट प्रैक्टिस नेट की सुविधा, लगभग 200 वर्ग मीटर में इनडोर गेम्स हॉल का निर्माण व ओपन जिम की सुविधा होगी। खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रबंध किया जायेगा।
वीडीए उपाध्यक्ष के अनुसार इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह स्टेडियम शिवपुर क्षेत्र के नागरिकों के लिए न केवल खेल अभ्यास का प्रमुख केंद्र है, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सुबह-शाम टहलने और व्यायाम का सुलभ स्थल भी है। ऐसे में स्टेडियम के कायाकल्प से शिवपुर सहित वाराणसी के नागरिकों को एक बड़ी सौगात मिलेगी। इस परियोजना से खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और शिवपुर क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
खबरें और भी हैं
Latest News
19 Sep 2026 10:54:34
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
