- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- आज से दो फेरो के लिए चलेगी यह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समयसारिणी
आज से दो फेरो के लिए चलेगी यह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समयसारिणी
On
वाराणसी : रेलवे प्रषासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)-मऊ-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 10 अप्रैल एवं 01 मई, 2024 को तथा मऊ से 12 अप्रैल एवं 03 मई, 2024 को 02 फेरों के लिये किया जायेगा।
01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)-मऊ ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 10 अप्रैल एवं 01 मई, 2024 को शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) 22.35 बजे प्रस्थान कर दादर से 22.47 बजे, थाणे से 23.20 बजे, कल्याण से 23.50 बजे, दूसरे दिन ईगतपुरी से 01.45 बजे, नासिक रोड से 02.25 बजे, मनमाड से 03.20 बजे, जलगाॅव से 05.23 बजे, भुसावल से 06.00 बजे, खण्डवा से 09.05 बजे, इटारसी से 13.15 बजे, भोपाल से 16.00 बजे, बीना से 17.50 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. से 21.20 बजे, ऊरई से 22.35 बजे, तीसरे दिन गोविन्दपुरी से 01.10 बजे, फतेहपुर से 02.30 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 05.10 बजे, जंघई से 06.10 बजे, जौनपुर से 08.00 बजे, शाहगंज से 09.25 बजे तथा आजमगढ़ से 10.30 बजे छूटकर मऊ 11.10 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 01080 मऊ-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 12 अप्रैल एवं 03 मई, 2024 को मऊ से 13.10 बजे प्रस्थान कर आजमगढ़ से 13.55 बजे, शाहगंज से 14.55 बजे, जौनपुर से 16.35 बजे, जंघई से 17.00 बजे, प्रयागराज जं0 से 18.40 बजे, फतेहपुर से 20.27 बजे, गोविन्दपुरी से 22.50 बजे, दूसरे दिन ऊरई से 00.30 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. से 03.15 बजे, बीना से 06.15 बजे, भोपाल से 10.50 बजे, इटारसी से 12.45 बजे, खण्डवा से 15.08 बजे, भुसावल से 17.10 बजे, जलगांव से 17.35 बजे, मनमाड से 20.08 बजे, नासिक रोड से 21.13 बजे, ईगतपुरी से 22.10 बजे, कल्याण से 23.40 बजे, थाणे से 23.58 बजे तथा तीसरे दिन दादर से 00.20 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) 00.40 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
खबरें और भी हैं
“हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
By Parakh Khabar
भारत की दिशा बदलने वाले पांच प्रधानमंत्री और उनके ऐतिहासिक फैसले
By Parakh Khabar
Latest News
22 Oct 2026 16:46:50
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
