Ballia News: गंगा नदी में मिला चार दिन से लापता व्यक्ति का शव

बलिया। थाना हल्दी क्षेत्र के रामगढ़ ढाला के पास रविवार को गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान सुखपुरा थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी अभिमन्यु सिंह (50) पुत्र चंद्रबली सिंह के रूप में हुई।

जांच में पता चला कि अभिमन्यु सिंह 15 अक्टूबर को बलिया नगर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर नहाने के दौरान डूब गए थे। तब से उनकी तलाश की जा रही थी। चार दिन बाद रविवार को उनका शव गंगा नदी में बरामद हुआ।

यह भी पढ़े - बलिया में एक के बाद एक एनकाउंटर, गोली लगने के बाद पकड़ा गया बदमाश शमीम कुरैशी

थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

अयोध्या: निषाद और वाल्मिकी समाज के साथ सीएम योगी ने मनाई दिवाली, रामलला व हनुमानगढ़ी में किए दर्शन अयोध्या: निषाद और वाल्मिकी समाज के साथ सीएम योगी ने मनाई दिवाली, रामलला व हनुमानगढ़ी में किए दर्शन
अयोध्या। दीपोत्सव 2025 के अगले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की...
मुरादाबाद: दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग ने की विशेष ड्यूटी व्यवस्था
दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश: बोलीं— सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्वक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं त्यौहार
ट्रंप के टैरिफ का असर: अमेरिका को भारत का निर्यात घटा, गैर-अमेरिकी बाजारों में दिखी मजबूती
केरल: पत्नी की हत्या के आरोप में पश्चिम बंगाल का प्रवासी मजदूर गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.