- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- उन्नाव
- Unnao News: गंगा में नहाते समय डूबने से चार बच्चों की मौत, एक गंभीर
Unnao News: गंगा में नहाते समय डूबने से चार बच्चों की मौत, एक गंभीर
UP News : उन्नाव जनपद के शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंदनघाट पर शनिवार को सुबह गंगा में नहाते समय गहराई में जाने से पांच बच्चे डूब गए। वहां मौजूद एक किशोर ने एक बच्चे को बचा लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने गोताखोरों की मदद से बाकी चार बच्चों को नदी से निकालकर कानपुर रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। गंगा में डूबने से जान गंवाने वाले चारों बच्चे चेचेरे भाई-बहन हैं।
इसके बाद उसने बच्चों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सलमान अपने नाते रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से जाल डालकर डूबे बच्चों को नदी से बाहर निकाला। नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से कानपुर के रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। कांशीराम अस्पताल में डॉक्टरों ने राजबाबू, नाजिया बानो, मोहम्मद मुनाजिर व आमिर उर्फ रियाज को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद जैनब को परिजन घर ले गए।
इसके बाद दोपहर लगभग दो बजे परिजनों से सूचना मिलने पर अपराध निरीक्षक रामप्रकाश ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। उधर, एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी सोनम सिंह व तहसीलदार अविनाश चौधरी समेत कई राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
