Accident In Unnao: गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगी कंपनी के वाहन ने सुरक्षा गार्ड को रौंदा… मौत

उन्नाव में सड़क हादसे में सुरक्षा गार्ड की मौत।

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगी कंपनी के वाहन ने सुरक्षा गार्ड को रौंद दिया। जिससे गार्ड की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

उन्नाव: माखी थानांतर्गत गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण कंपनी के प्लांट में तैनात सुरक्षा गार्ड को कंपनी के वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों को घटना की जानकारी दिए बगैर कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टर ने गार्ड को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद कंपनी के कर्मचारी शव व वाहन छोड़कर भाग गए। सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। कंपनी की कार्यशैली को लेकर परिजनों में आक्रोश रहा।  

यह भी पढ़े - IPS अंशिका वर्मा और संभल SP केके बिश्नोई की लव स्टोरी, 28 मार्च को राजस्थान में होगी शादी

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.