पिता ही निकला बेटी का कातिल... सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान

पडरौना : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगिया के नौका टोला में किशोरी की हत्या कोई और नहीं, बल्कि उसो पिता ने भाई-भतीजा तथा गांव के एक शख्स को फंसाने के लिए की थी। संपत्ति के लालच में वारदात को अंजाम देने के बाद पिता तीन दिनों तक पुलिस को झूठी कहानी बताकर घुमाता रहा। लेकिन सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई।

मंगलवार को पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर आरोपी को चालान न्यायालय किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया के नौका टोला में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे जयनारायण सिंह की पुत्री प्रिया सिंह (16) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया।

यह भी पढ़े - उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश

उसने बताया था कि नकाबपोश बदमाशों ने बहन की हत्या करने के बाद उसके पिता जयनारायण सिंह पर भी हमला किया था। तहरीर में बताए गए तीन आरोपियों में से एक जयनारायण सिंह का भाई भी था। भाई के आरोपी बनाए जाने के बाद पुलिस ने संपत्ति के विवाद आदि को लेकर भी हत्या के मामले में तफ्तीश शुरू की। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ भी की। अलग-अलग दृष्टि से जांच करने के बाद पुलिस को इज्जत के लिए हत्या का भी संदेह हुआ।

अंतिम संस्कार कर घर आए पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में किशोरी के पिता जयनारायण सिंह ने स्वीकार किया कि उसने संपत्ति के लिए अपने भाई केश्वर, भतीजा मदन और किशोर कुशवाहा से जमीन का मुकदमा चलता है। फंसाने के लिए अपनी बेटी की हत्या की थी। हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम
नई दिल्ली, नवंबर 2026: वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनी वर्ल्डहोटल्स ने अपने नए यूनिफाइड लॉयल्टी प्रोग्राम ‘वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स’ को 5 जनवरी 2027...
जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.