भगवान सबको सद्बुद्धि प्रदान करें... बृजभूषण सिंह ने पुनिया पर भी कसा तंज, संभल और अजमेर के मुद्दे पर दिया यह जवाब

कादीपुर/सुलतानपुर। पूर्व सांसद और राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व इस मुद्दे पर भारत के साथ खड़ा है और भारत सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है।

बृजभूषण शरण सिंह बृहस्पतिवार को निषाद पार्टी के क्षत्रिय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के मालपुर आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने संभल और अजमेर की घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देने से मना किया और कहा, भगवान सबको सद्बुद्धि प्रदान करें।

cats

कुश्ती महासंघ विवाद पर उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव में पराजित होने के बाद महिला पहलवानों को आगे करके उनके खिलाफ झूठे आरोप लगवाए। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय कुश्ती संघ के चुनाव में इस बार उनके समर्थक संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा बृजभूषण शरण सिंह ने बजरंग पूनिया पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह खुद को कानून से ऊपर मानते हैं, लेकिन कानून अपना काम करेगा। 

इस मौके पर आयोजक अरविंद कुमार सिंह, अवधेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, ध्रुव राज सिंह, अजय कुमार सिंह, जगदीश सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कादीपुर आनंद जायसवाल आदि रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.