जीजा ने साले की गोली मारकर की हत्या, बहन ने पति के लिए मांगी फांसी की सजा

सुलतानपुर। सुलतानपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की उसके बहनोई ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत सिंह ने बताया कि शास्त्री नगर चौकी अंतर्गत कटहल वाली बाग के निकट सम्पत्ति विवाद को लेकर रमेश चंद्र अग्रहरि (42) को उसके जीजा संतोष अग्रहरि ने बृहस्पतिवार की रात गोली मार दी। 

आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई तथा जांच की जा रही है। इसके पहले पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, एएसपी अखण्ड प्रताप सिंह, सीओ सिटी प्रशांत सिंह अस्पताल भी गए। 

पुलिस ने बताया कि मृतक रमेश चंद्र अग्रहरि बल्दीराय थाना क्षेत्र के नरसड़ा लंगड़ी का मूल निवासी है, वह दिल्ली में रहता था। आज एक शादी समारोह के लिए वह शहर आया था और फिर बहन के घर गया था। अस्पताल में मृतक की बहन ने हत्या के आरोपी पति के लिए फांसी की सजा की मांग की।  

खबरें और भी हैं

Latest News

WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम
नई दिल्ली, नवंबर 2026: वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनी वर्ल्डहोटल्स ने अपने नए यूनिफाइड लॉयल्टी प्रोग्राम ‘वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स’ को 5 जनवरी 2027...
जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.