सीतापुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक युवक की मौत

लहरपुर/सीतापुर। कोतवाली इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के मोहल्ला बसैहिया टोला निवासी निहाल (18) पुत्र जमील अहमद अपने साथी सुहेल पुत्र गुलाम निवासी खालेपुरवा थाना हरगांव से लहरपुर इलाके में जलसा देखने के लिए रविवार रात करीब 10 बजे जा रहे थे। 
इस दौरान रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकरा गई।

हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलो को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इस दौरान निहाल को मृत घोषित कर दिया जबकि सुहेल को गंभीर चोटें देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

प्रभारी निरीक्षक मुकुल प्रकाश ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली मौके से फरार हो गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही ट्रैक्टर और चालक की तलाश कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘हमारी राधा’ में गिरधर पर राधा के भरोसे की होगी अग्निपरीक्षा, घर में खुलेगा बड़ा राज ‘हमारी राधा’ में गिरधर पर राधा के भरोसे की होगी अग्निपरीक्षा, घर में खुलेगा बड़ा राज
मुंबई, सितंबर 2026: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल...
‘बोहरूपी- द गोल्डन डाकू’ का नया गाना ‘मॉयदमुखो हिट’ रिलीज, पूजा के जश्न में घुला डांस का रंग
मध्य प्रदेश में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ का दावा निपटान अनुपात 100%, टर्म प्लान कारोबार में 72.10% वृद्धि
परिवार होने का दिखावा करते-करते क्या फिर करीब आएंगे देव और सृष्टि? ‘यादें’ में शुरू होगी रिश्ते की नई कहानी
Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.