- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- शामली
- Shamli Encounter: घायल एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने तोड़ा दम, पेट में लगी थीं तीन गोलियां
Shamli Encounter: घायल एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने तोड़ा दम, पेट में लगी थीं तीन गोलियां
On
शामली। यूपी के शामली जिले में हुए एनकाउंटर में घायल विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के इंस्पेक्टर सुनील कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया। सोमवार देर रात हुए एनकाउंटर में सुनील कुमार के पेट में तीन गोलियां लगी थीं। इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी और उसके तीन साथियों को मार गिराया गया था।
सुनील कुमार को ठोकिया एनकाउंटर में बहादुरी दिखाने के लिए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर बनाया गया था। शामली में कग्गा गैंग के चार बदमाशों के खिलाफ हुई मुठभेड़ में वह शामिल थे। इस मुठभेड़ में सुनील कुमार घायल हो गए, लेकिन एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाशों को मार गिराया।
सुनील कुमार की शहादत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद किया जाएगा।
खबरें और भी हैं
शादी समारोह में मेहमान की बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी
By Parakh Khabar
Latest News
26 May 2026 10:39:06
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
