शाहजहांपुर: पेड़ से टकराकर कार नाले में गिरी, बालक की मौत, 10 घायल

जमुका/रोजा: लखीमपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और इसके बाद सड़क किनारे गहरे नाले में गिर गई। इस हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य लोग घायल हो गए।

थाना मिर्जापुर के गांव थरिया निवासी मोहम्मद आरिफ और मुस्ताक का परिवार बुधवार को लखीमपुर में अपने परिचित की शादी समारोह में शामिल होने गया था। गुरुवार सुबह सभी लोग कार से लौट रहे थे। कार को फर्रुखाबाद के नवाबगंज निवासी 25 वर्षीय अरमान पुत्र इरफान चला रहा था। सुबह करीब दस बजे कार मोहम्मदी रोड पर गांव पिपरिया सड़क के पास पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर नाले में जा गिरी। 

घटना के बाद कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में राहगीर मौके पर इकठ्ठा हो गए और जानकारी मिलते ही रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों में शामिल सहजन(10) पुत्र मोहम्मद आरिफ की सांसे थम चुकी थी और सहजन का भाई मोहम्मद फैजान(11), बहन मुस्कान (18), कुलसुम (17), मां आसमा (40), शमा परवीन (30)पत्नी मुस्ताक और उसकी पुत्रियां एहसन(14), हुदा (16) , खुशनुमा(22), चालक अरमान(25) पुत्र इरफान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
बलिया : निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर रविवार की रात तेज रफ्तार हाइवा ने टेंट का सामान लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली...
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.