- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- शाहजहांपुर
- शाहजहांपुर: हाउस और वॉटर टैक्स नहीं चुकाने पर 11 प्रतिष्ठान सील
शाहजहांपुर: हाउस और वॉटर टैक्स नहीं चुकाने पर 11 प्रतिष्ठान सील
On

शाहजहांपुर। नगर निगम ने हाउस और वॉटर टैक्स जमा न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सदर बाजार क्षेत्र में 11 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। यह अभियान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर चलाया गया।
बकाया टैक्स जमा करने पर खोली गईं सील
कुछ संपत्ति स्वामी, जिनकी दुकानों को सील किया गया था, तुरंत नगर निगम पहुंचे और अपना बकाया टैक्स जमा किया। इसके बाद निगम की टीम ने उनकी दुकानों की सील खोल दी।
बड़े बकायेदारों को चेतावनी
नगर निगम ने अन्य बकायेदारों को भी निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया टैक्स जमा करें। ऐसा न करने पर उनकी संपत्तियों को भी सील कर दिया जाएगा।
टीम की उपस्थिति
अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक शिव पूजन, सुनील कुमार, कर संग्रहकर्ता, और प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि कर वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा।
खबरें और भी हैं
Latest News
01 Jul 2025 20:07:09
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय (DH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.