- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मौत का कुआं बना सेप्टिक टैंक: जहरीली गैस से 4 लोगों की मौत, फैली दहशत
मौत का कुआं बना सेप्टिक टैंक: जहरीली गैस से 4 लोगों की मौत, फैली दहशत
On
चंदौली : उत्तर प्रदेश में चंदौली के दीनदयाल नगर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां जहरीली गैस से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मकान मालिक का बेटा और तीन सफाई कर्मी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सेप्टिक टैंक से चारों को जैसे तैसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ 4 लोगों की मौत से कोहराम मच गया है।
मुगलसराय कोतवाली के दीनदयाल नगर स्थित वार्ड नंबर 20 निवासी भरत जायसवाल के घर बुधवार की रात सेप्टिक टैंक की सफाई हो रही थी, जिसमें तीन सफाई कर्मियों को लगाया गया था। जैसे ही एक सफाई कर्मी सेप्टिक टैंक में उतरा, वह जहरीली गैस की वजह से बेहोश हो गया। सफाईकर्मी को बचाने के लिए दूसरा, फिर तीसरा मजदूर नीचे उतर गया, लेकिन सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस से सभी बेहोश हो गए।
तीनों मजदूरों के बाद मकान मालिक भरत जायसवाल का बेटा सेप्टिक टैंक में उतरा, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गया। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सेप्टिक टैंक से चारों लोगों को बाहर निकलवाया और अस्पताल भिजवाया, लेकिन चारों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
इन लोगों की गई जान
मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने कहा कि भरतलाल जायसवाल के घर में सीवर की सफाई के दौरान विनोद रावत (35), लोहा (30) पुत्र अथामी, कुंदन (40) पुत्र दया की जहरीली गैस से तबीयत खराब हो गई। इनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विनोद रावत को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले जाया गया, जहां विनोद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इन सबको बचाने के लिए मकान मालिक का लड़का अंकुर जायसवाल (23) भी टैंक में उतरा था, उसकी भी जहरीली गैस से मौत हो गई है।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
