अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता को किया गया बरामद

संत कबीर नगर ,जनपद में *मिशन शक्ति अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी मेहंदावल  राघवेन्द्र सिंह राठौर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बखिरा  श्याम मोहन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्त नाम पता प्रदीप पुत्र शिव शंकर साहनी साकिन चिरैयाडाड़ थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना किया गया ।

विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना बखिरा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर अपहृता को बरामद करते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को आज दिनांक 09.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-* उ0नि0 वीर बहादुर यादव, का0 अंगद यादव, म0का0 कुमारी सुनीता ।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.