संभल: स्कूल में पेन को लेकर छात्राओं में विवाद, हंगामा व मारपीट का आरोप

संभल: विकास खंड  के उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट में छात्राओं के बीच पेन को लेकर विवाद के बाद स्कूल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। एक छात्रा के पिता ने अनुदेशक पर बेटी को पीटने का आरोप लगाया।

हालांकि अनुदेशक ने आरोप को झूठा बताया। काफी देर तक हंगामे के बाद परिजन छात्राओं को लेकर चले गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट में मुहल्ला शिव कॉलोनी निवासी भूरा की बेटी राशि कक्षा पांच और वीरेंद्र सिंह की बेटी निशा कक्षा छह की छात्रा है। बताते हैं कि निशा ने राशि का पेन ले लिया था।

जिसे लेकर शनिवार को दोपहर दोनों छात्राओं के बीच विवाद हुआ। राशि ने पिता भूरा को जानकारी दी तो वह भी स्कूल पहुंच गया। इस बीच निशा की मां अनीता देवी भी स्कूल पहुंची। जिसके बाद हंगामा होने लगा।

भूरा ने आरोप लगाया कि निशा के कहने पर अनुदेशक प्रीति ने राशि को पीटा। इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हंगामे से अनुदेशक प्रीति भी सहम गई। दोनों छात्राओं के परिजनों के बीच भी नोकझोंक हुई।

मुहल्ले की महिलाएं भी स्कूल पहुंच गईं। बाद में समझाने पर परिजन दोनों छात्राओं को लेकर घर चले गए। वहीं अनुदेशक प्रीति ने छात्रा राशि को पीटने के आरोप को झूठा बताया। कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं हुई।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.