Saharanpur News: पतंग की डोरी बनी काल, युवक की दर्दनाक मौत

UP News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में चीनी मांझा (पतंग की डोरी) से गला कटने के बाद 38 साल के एक शख्स की जान चली गई। चीनी मांझा पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाले धागे में लगाया जाता है। इसमें कांच की कोटिंग का इस्तेमाल होता है, जो कई बार इंसानों और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2017 में कांच की परत वाली पतंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। मृतक की पहचान अतुल शर्मा के रूप में हुई है। शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को बताया कि बुधवार शाम को कुतुबशेर पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति के बारे में कॉल आई थी, जो शारदा नगर फ्लाईओवर पर एक तार से घायल हो गया था।
 
एएसपी ने कहा, 'घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ के दौरान मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा अतुल शर्मा घर से अपनी मोटरसाइकिल से सामना लेने बाजार जा रहा था और जब वह शारदा नगर फ्लाईओवर पर पहुंचा तो एक तार उसके गले में फंस गया। पुलिस ने कहा कि जिले में चाइनीज मांझे की छापामारी की जा रही। अब तक पुलिस ने छह दुकानदारों अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 52 बंडलों के जब्त किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : नहर मार्ग पर युवक का कटा गला मिला, धारदार हथियार से हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस Ballia News : नहर मार्ग पर युवक का कटा गला मिला, धारदार हथियार से हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बलिया : मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर लोहटा भागीपुर में नहर मार्ग पर बुधवार सुबह एक युवक का रक्तरंजित...
Ballia News : पट्टीदारी विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, मुंबई से लौटा था घर
गोंडा : रिंग रोड निर्माण की आड़ में अवैध खनन, पोकलैंड और 7 डंपर सीज—खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी ने ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का किया निरीक्षण, 25 नवंबर को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
बिहार शपथ ग्रहण समारोह : भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने दी पूरी जानकारी, बताया—कौन-कौन होंगे शामिल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.