रुड़की: एसपी सिंह इंजीनियर बोले मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार अभूतपूर्व विकास कार्य कर रही, रिकॉर्ड मतों से होगी विजय 

रुड़की । शहीदवाला ग्रट में इंजीनियर एसपी सिंह ने लोगो से बीजेपी को जिताने के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार अभूतपूर्व विकास कार्य कर रही है। हम सबको भी विकास में सहभागिता करनी चाहिए और यह तभी सम्भव है जब हम सब मिलकर त्रिवेन्द्र सिंह रावत को भारी मतों से जिताकर पार्लियामेंट भेजकर बीजेपी को मज़बूत करें।

कांग्रेस छोड़कर अभी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के कद्दावर नेता एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर है और इस मोदी लहर में कांग्रेस पार्टी का कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल मै ही नहीं बल्कि भारी संख्या में मेरे से भी बड़े-बड़े पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक आदि कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं तो उन्होंने भी प्रधानमंत्री मोदी की नीति और रीति में कुछ आकलन किया होगा तभी तो वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को अपना स्नेह और प्यार वोट के रूप में पूर्ण बहुमत देकर लूट रही है तो हमें भी पीछे नहीं हटना चाहिए। हम जनता से अपील करते हैं कि भाजपा के प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर विजय बनाए। इस मौके पर सभी लोगो ने पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया और हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा में त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से जिताकर भेजने का वायदा किया।

यह भी पढ़े - Ballia Murder : सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.