दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर तोड़ दिया रिश्ता, 15 दिसंबर को होनी थी शादी...5 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

केमरी। शादी तय होने के बाद बुलेट नहीं मिलने पर युवक पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद युवती पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

केमरी थाना क्षेत्र के गांव  रहसेना निवासी जाबिर ने बताया कि उसने अपनी बहन सायरा बी की शादी जिला बरेली के थाना  शीशगढ़ के गांव रतनपुरा निवासी आमीन खान से तय की थी। सगाई में लड़के के भाई को बाइक की कीमत के रुपये दिए थे। बरात 15 दिसंबर को आना तय हुई थी। वधू पक्ष ने शादी के कार्ड भी छपवाकर रिश्तेदारों में बांट दिए। शादी से पूर्व वधू पक्ष के सद्दन खान के पास फोन आया कि हमें बुलेट मोटर साइकिल चाहिए,अगर मोटर साइकिल नहीं दोगे तो  बरात लेकर नहीं आएंगे। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। काफी मनाने का प्रयास किया,लेकिन कोई बात नहीं बन सकी।

बाद में  पीड़ित ने युवक पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आमीन खान, समीर खान, हमसूद खान, हमशीरन और रुखसार सहित 5 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.