रामपुर : हल्की वर्षा होने से लोगों को मिली गर्मी से राहत, फसलों को भी लाभ पहुंचाएगा मौसम का बदलाव

रामपुर। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्व अनुमान के मुताबिक शनिवार की तड़के बादल घिर आए और गरज-चमक आंधी के बीच हल्की वर्षा हुई। हल्की वर्षा होने के बाद पूर्वाह्न तक मौसम खुशगवार हो गया। हल्की वर्षा से गन्ना, मेंथा और सब्जियों की फसलों को लाभ होने की संभावना है। हल्की वर्षा होने के बावजूद तापमान में कोई गिरावट नहीं आई। 

मौसम वैज्ञानिक डा. उदय प्रताप शाही ने बताया था कि 12 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हल्की वर्षा होने का अनुमान है। शनिवार की तड़के बादल घिर आए और गरज-चमक के बीच हल्की बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया लेकिन, पूर्वाह्न के बाद से सूर्य देव बादलों के बीच से आग बरसाने लगे। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए सड़कों पर निकलने पर छाता लगाया और सिर पर अगोंछा डालकर निकले। कृषि वैज्ञानिक डा. लक्ष्मीकांत बताते हैं वर्षा से सब्जियों और मेंथा और गन्ने की फसल को लाभ मिलेगा। बताया कि हल्की वर्षा से ही किसानों  को अगले चार दिन तक फसलों में सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।   
 
हाल-ए- मौसम

  • अधिकतम तापमान- 36 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस
  • आद्रता- 50 प्रतिशत
  • वायु वेग -16 किमी प्रतिघंटा


पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से मध्य क्षोभ मंडलीय नमी फीड और बंगाल की खाड़ी से निचले क्षोभ मंडलीय नीम फीड के कारण वर्षा हुई है। अगले पांच दिन में मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने का अनुमान है।-डा.श्वेता सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.