Rampur News: सर्विस रोड पर खड़े चचेरे-तहेरे भाइयों को कार ने रौंदा, दोनों की मौत

रामपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चचेरे और तहेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां आधे घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

घर लौटते समय हुआ हादसा

पटवाई थाना क्षेत्र के चिकटी रामनगर गांव निवासी कपिल कुमार (25) पुत्र रामवीर सिंह और उसका तहेरा भाई इंद्रपाल (25) पुत्र राकेश सिंह टाइल्स घिसाई का काम करते थे। सोमवार शाम दोनों काम खत्म कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पसियापुर के पास स्थित सर्विस रोड पर वे किसी का इंतजार कर रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, गंभीर चोटों के चलते डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके और कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी
बलिया। सरयू नदी का कटान बैरिया और बांसडीह क्षेत्र में लगातार भयावह होता जा रहा है। बैरिया तहसील के गोपालनगर...
NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.