- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- रायबरेली
- सिपाही की आंखों में मिर्चा पाउडर झोंक कैदी ने भागने का किया प्रयास
सिपाही की आंखों में मिर्चा पाउडर झोंक कैदी ने भागने का किया प्रयास
रायबरेली: दीवानी न्यायालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेशी में आए हत्यारोपित बंदी ने सिपाही की आंखों में मिर्चा पाउडर झोंक दिया। आसपास के लोग माजरा समझ पाते कि वह भागने लगा। भीड़भाड़ अधिक होने के कारण वकीलों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गम्भीर हालत में सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
लेकिन इस बार अधिवक्ताओं की सजगता के कारण निरूद्ध बंदी साजिश में सफल नहीं हो सका। इस दौरान आंख में मिर्च जाने से गंभीर सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. रोशन पटेल ने बताया एक 36 वर्षीय सिपाही हिमांशु आया था, जिसका इलाज करके घर भेज दिया गया है। उनको आंख के डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी गई है।
साथी की मदद से भागने की रची थी साजिश
मीडिया के सामने बयान में बंदी सैफ ने कहा उसका एक मित्र अमर भी साथ जेल में बंद था। उसी ने ये तरीका बताया था कि पेशी जब आओगे तो मैं चुपचाप तुमको मुट्ठी में मिर्च पकड़ दूंगा। इसके बाद तुम सिपाही की आंख में झोंक देना। इससे तुमको पांच मिनट का मौका मिल जाएगा। इसके बाद भाग जाना। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
