रायबरेली: अजीब परिस्थितियों में पेड़ से लटकी एक लड़की की लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच की.

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के कस्बा से सटे मथुराखेड़ा निवासी एक युवती का गांव के बाहर दूसरी ग्राम पंचायत में नीम के पेड़ में सन्दिग्ध परिस्थितियों में शव लटकता मिला। युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। इसके बाद आसपास के लोगों का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया और घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मथुराखेड़ा गांव निवासी हरिश्चन्द्र की बेटी चांदनी का शव पड़ोस के दुकनहा गांव में नीम के पेड़ से लटकता मिला। रविवार सुबह जब लोगों ने पेड़ से शव लटकता देखा तो आसपास भीड़ जुट गई। इस मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। बताया जा रहा है कि युवती की शादी भी तय थी, ऐसे में यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है। युवती एक स्कूल में शिक्षण का कार्य भी करती थी। थानेदार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में हर पहलुओ की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.