- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- रायबरेली
- रायबरेली में लगे पोस्टर, 'रायबरेली पुकारती प्रियंका'
रायबरेली में लगे पोस्टर, 'रायबरेली पुकारती प्रियंका'
On

रायबरेली । प्रियंका गांधी को लेकर रायबरेली में पोस्टर व होर्डिंग्स लगाने की होड़ मची हुई है। कुछ दिनों से पूरे शहर भर में इस तरह के पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिसमें प्रियंका गांधी से यहां चुनाव लड़ने का आग्रह किया जा रहा है। अब 'रायबरेली पुकारती प्रियंका गांधी' लिखी यह होर्डिंग्स शहर भर में लगाई गई है।
उल्लेखनीय है कि इस सीट पर गांधी परिवार का कब्जा रहा है। इस सीट का प्रतिनिधित्व पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी करती थीं। जिसके बाद बीस साल तक सोनिया गांधी इस सीट का प्रतिनिधित्व करती रहीं। लेकिन अब वह राज्यसभा सदस्य बन गई हैं। ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी यहां से सोनिया गांधी की जगह प्रियंका गांधी को कमान सौंपना चाहती है।
रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने 2014 और 2019 में मोदी-बीजेपी की लहर के बाद भी जीत हासिल की। 2019 में बीजेपी ने इस सीट पर दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा था। तब सोनिया गांधी ने उन्हें करीब 1 लाख 67 हजार वोटों से हराया था।
खबरें और भी हैं
Latest News
01 Jul 2025 20:07:09
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय (DH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.