- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रयागराज
- UP Board Exams 2026: 52 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल, पिछले वर्ष की तुलना में 2 लाख अभ्यर्थी...
UP Board Exams 2026: 52 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल, पिछले वर्ष की तुलना में 2 लाख अभ्यर्थी हुए कम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) बोर्ड की 2026 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडियेट की परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह संख्या 2025 की बोर्ड की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या से करीब दो लाख कम है।
इस साल कक्षा 9 और 11 में भी 49,46,134 विद्यार्थियों का प्रारंभिक पंजीकरण हुआ है। फिलहाल 10वीं और 12वीं के आवेदन पत्रों में त्रुटि संशोधन की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड ने स्कूलों को 31 अक्टूबर तक आवेदन सुधारने और 5 नवंबर तक त्रुटि संशोधन की अंतिम तिथि दी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कुल परीक्षार्थियों की संख्या में 2,06,877 की कमी दर्ज की गई है।
भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की संख्या भी घटेगी, क्योंकि परीक्षार्थियों की संख्या कम हुई है। एक केंद्र पर औसतन 500 से 1000 विद्यार्थी आवंटित होते हैं।2025 की बोर्ड परीक्षा में 8140 केंद्र बने थे, जबकि 2024 में 8265 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष विद्यार्थियों की संख्या घटने के साथ केंद्रों की संख्या भी करीब 200 तक घटाई जा सकती है।
