- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, किसानों का सम्मान ही राज्य की प्रगति की कुंजी है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, किसानों का सम्मान ही राज्य की प्रगति की कुंजी है
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि किसी भी राज्य की सफलता किसानों के सम्मान के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद प्रदेश की चीनी मिलों का आधुनिकीकरण कराया गया, नई मिलों की स्थापना हुई और इसका सीधा लाभ गन्ना किसानों को मिला है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 122 चीनी मिलें संचालित हैं, जिनमें से अधिकांश एक सप्ताह के भीतर किसानों का भुगतान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में चीनी मिलों की जगह शुगर कॉम्प्लेक्स तैयार किए जा रहे हैं, जिससे एथेनॉल उत्पादन को भी बढ़ावा मिल रहा है।
योगी ने कहा कि आज प्रदेश में गन्ने की उन्नत किस्मों की खेती तेजी से बढ़ रही है। “अब चीनी मिलों को गन्ना कम पड़ रहा है, यह किसानों की मेहनत और सरकार की नीतियों की सफलता का संकेत है,” उन्होंने कहा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। इस निर्णय से गन्ना किसानों को लगभग ₹3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा। अब अग्रिम प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹390 प्रति क्विंटल तय किया गया है।
योगी सरकार का यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले पेराई सत्र 2021-22 में भी विधानसभा चुनाव से पहले ₹25 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई थी।
