प्रयागराज : आईएएस की तैयारी कर रहे छात्र ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आईएएस की तैयारी कर रहे एक प्रतियोगी छात्र ने डॉक्टर की सलाह पर अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार छात्र मूल रूप से अमेठी का निवासी है। उसका कहना है कि उसका तन लड़के का है, लेकिन मन लड़की का। इसी सोच के चलते उसने डॉक्टर से परामर्श लिया। छात्र का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे खुद ही यह कदम उठाने की सलाह दी और तरीका भी समझाया।

यह भी पढ़े - बलिया में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम : सिर्फ़ 20 रुपये में दो लाख का बीमा

बताया जा रहा है कि छात्र प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक लॉज में रह रहा था। वहीं उसने मेडिकल स्टोर से एनेस्थीसिया इंजेक्शन और सर्जिकल ब्लेड खरीदी और कमरे में ही यह खौफनाक कदम उठा लिया। हालत बिगड़ने पर लॉज मालिक ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। स्वरूप रानी नेहरू सरकारी अस्पताल के डॉक्टर संतोष ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से छात्र की जान बच गई और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है।

क्यों उठाया ऐसा कदम?

छात्र का कहना है कि 14 वर्ष की उम्र में पहली बार उसे महसूस हुआ कि वह लड़कों जैसा नहीं है। एक कार्यक्रम के दौरान लड़कियों के साथ डांस करते समय उसे अहसास हुआ कि उसका मन लड़की का है, जबकि शरीर लड़के का। तभी से वह मानसिक द्वंद्व से गुजर रहा था।

विशेषज्ञों की राय

मनोवैज्ञानिक डॉ. कमलेश के अनुसार यह जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर का मामला है। इसमें व्यक्ति को लगता है कि उसकी वास्तविक पहचान जन्म से मिले जेंडर से अलग है। यह स्थिति बेहद दुर्लभ है और लगभग एक लाख लोगों में से केवल एक में देखने को मिलती है। ऐसे मामलों में उचित काउंसलिंग और सही मेडिकल गाइडेंस ही उपचार का रास्ता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

एनएसई की गवर्निंग बोर्ड पर अध्यक्ष की नियुक्ति एनएसई की गवर्निंग बोर्ड पर अध्यक्ष की नियुक्ति
दिल्ली , सितंबर 2025: पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर, श्री श्रीनिवास इंजेटी को आज से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (एनएसई)...
रामलला की शरण में मॉरीशस सरकार, अयोध्या में पीएम डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम ने किए दर्शन, सीएम योगी ने किया स्वागत
कॉर्टेवा एग्रीसाइंस ने अंगूर और आलू के लिए नई पीढ़ी का फसल सुरक्षा समाधान 'ज़ोरवेक एंटेक्टा®' लॉन्च किया
Mirzapur News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, स्टेशन से कुछ दूरी पहले हुआ हादसा
बलिया में तीनों नदियों का जलस्तर घटा, पर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर; 70 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.