- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- बदायूं : 52 साल की महिला ने छोड़ा पति और 9 बच्चे, प्रेमी संग गई
बदायूं : 52 साल की महिला ने छोड़ा पति और 9 बच्चे, प्रेमी संग गई

बदायूं। कहते हैं कि इश्क उम्र नहीं देखता। इसका उदाहरण उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में देखने को मिला, जहां 52 साल की महिला 32 साल के प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। महिला के इस फैसले से उसका पति और नौ बच्चे हैरान व मायूस रह गए।
करीब 20 दिन से परेशान पति पुलिस और अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था। अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला और मेडिकल जांच के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। वहां महिला ने साफ कहा कि वह पति और बच्चों के साथ नहीं, बल्कि अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। कोर्ट ने महिला के बयान के आधार पर उसे प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद महिला प्रेमी संग चली गई और पति व बच्चे मायूस होकर लौट आए।
पति का दर्द
पीड़ित पति ने बताया कि उसने कभी पत्नी और बच्चों को परेशानी नहीं दी। मेहनत-मजदूरी कर समय पर भोजन और कपड़े का इंतजाम किया। यहां तक कि चार बीघा जमीन भी पत्नी के नाम खरीदी थी। आरोप है कि जाते समय पत्नी घर की बहू के जेवर भी साथ ले गई।
बच्चों में नाराजगी
महिला के बड़े बेटे और बेटियों की शादी हो चुकी है। उनके भी बच्चे हैं। मां के इस फैसले पर अब पूरा परिवार शर्मिंदगी महसूस कर रहा है। बच्चों का कहना है कि मां ने इस उम्र में ऐसा कदम उठाकर उन्हें समाज के सामने झुका दिया है।