खेत का मेड़ कटने के विवाद में रिटायर्ड रेलकर्मी की हत्या, पुत्र गंभीर, कोहराम

कोहड़ौर, प्रतापगढ़। जोताई करने गए ट्रैक्टर से खेत की मेड़ कट जाने के विवाद में रिटायर्ड रेलकर्मी और उसके बेटे पर सब्बल से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों को मेडिकल कालेज के राजा प्रताप बहादुर अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया। वहां रात में वृद्ध की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Untitled-18 copy

यह भी पढ़े - वेटरन्स डे पर वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को बलिया डीएम ने किया सम्मानित

कोहंडौर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित अंसारी गली के रहने वाले रामप्यारे सरोज रिटायर्ड रेलकर्मी थे। उनका पड़ोसी सुनील सरोज से जमीनी विवाद चल रहा है। गुरुवार शाम सुनील सरोज राम प्यारे के बोये हुए खेत से ट्रैक्टर ले जा रहा था। इस दौरान खेत की मेड़ कट ग8।राम प्यारे व उसके बेटे मोनू से इस बात को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि सुनील सरोज ने अपने भाई अरुण, सुजीत, मां गुड़िया देवी के साथ राम प्यारे सरोज (65 वर्ष) व उसके बेटे मोनू (27 वर्ष) को लाठी, डंडा,सब्बल से पीटकर मरणासन्न  कर दिया। सूचना पर एसआई कमलेश पांडेय मयफोर्स पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कोहड़ौर भेजा। वहां से दोनों को मेडिकल कालेज के राजा प्रताप बहादुर अस्प्ताल भेजा गया। वहां  से एसआरएन अस्प्ताल प्रयागराज भेज दिया गया।

देर रात इलाज के दौरान प्रयागराज में राम प्यारे की मौत हो गई। मृतक के बेटे मोनू का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पुलिस बल की तैनाती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.