- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रतापगढ़
- नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण, खुशी
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण, खुशी
लालगंज, प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गुरूवार को तहसील सभागार में समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण कराया गया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर शुक्ल, उपाध्यक्ष बालेन्दु त्रिपाठी, महामंत्री सूर्यकांत शुक्ल निराला तथा कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ल, सह मंत्री वेदव्रत त्रिपाठी तथा प्रचार मंत्री विनोद शर्मा, आय व्यय निरीक्षक हरिनारायण पाण्डेय व सदस्य कार्यकारिणी के रूप में आशुतोष द्विवेदी, मो0 असलम, सतीश पाण्डेय, मो. दानिश को पद का शपथ दिलाया। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने निर्वाचित अध्यक्ष संदीप सिंह को प्रभार सौंपा तो अधिवक्ताओं की तालियां गूंज उठीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा संचालन समिति के महामंत्री देवी प्रसाद मिश्र ने किया।
