- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- पीलीभीत
- पीलीभीत: विद्युत कर्मचारियों से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत: विद्युत कर्मचारियों से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पूरनपुर, पीलीभीत। बिजली न आने से नाराज दो युवको ने बिजली घर पहुंच कर जमकर हंगामा कांटा था। कर्मचारियों की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। विद्युत कर्मचारियों ने मामले में कार्रवाई को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस कार्रवाई में दो आरोपियों को जेल भेजा गया है।
नौ मई की शाम को मनिहार मोहल्ले में बिजली नहीं आने की शिकायत प्राप्त हुई। रात्रि में ही वह ड्यूटी पर तैनात लाइनमेंन गौतम को प्राप्त शिकायत के आधार पर ट्रांसफार्मर चेक करने के लिए भेजा। लाइनमैन ने शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर के फ्यूज बदलकर शटडाउन वापस किया। जिसके बाद पता चला कि ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। इसकी सूचना बिजली विभाग के जेई को दी गई। अगले दिन ट्रांसफार्मर आने की बात कही। लाइनमैन गौतम के बिजली घर आने से पहले मनिहार मोहल्ले से दस से 15 लोग एकत्र होकर बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे। शराब के नशे में पहुँचे गांव के दो युवक लाइनमैन से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई लगाई। इसको लेकर बिजली घर में अफरा तफरी मच गई।
मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत करने की कोशिश की। लेकिन दोनों युवक गाली गलौज और मारपीट करते रहे। तत्काल ही बिजली सप्लाई शुरू होने की बात कही। इसके बाद वह वीडियोग्राफी करने लगा। यह देखकर दोनों युवक कंट्रोलर रूम में घुस आए और मोबाइल छीन कर गाली-गलौज करते हुए मारा पीटा। सरकारी दस्तावेज को फाड़ दिया। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। मामले की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विद्युत कर्मचारियों से मारपीट करने वाले दो लोगों का शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चालान किया है।
