- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- पीलीभीत
- Pilibhit Crime News: पिता और बच्चे की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई
Pilibhit Crime News: पिता और बच्चे की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई
पूरनपुर, पीलीभीत। संदिग्ध हालत में पिता पुत्र की मौत होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है। घटना पूरनपुर थाना क्षेत्र के टांडा छत्रपति की है।
घटना के बाद परिजन शव को साथ लेकर घर आ गए। शनिवार सुबह ससुराल गए कालका प्रसाद के बेटे रामसरन के शव को ससुराल पक्ष के लोग ई- रिक्शा पर रखकर टांडा छत्रपति गांव पहुंचे तो बेटे के शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के बाद पिता के निधन से कोहराम मचा रहा। एक साथ परिवार में दो मौत होने से गांव में कोहराम गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरनपुर सीओ पूरनपुर आलोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान परिजनों ने रामसरन की पत्नी पर ससुर को जहर देने व घरेलू विवाद करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
