- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- पीलीभीत
- पीलीभीत: मैगी चावल खाने के बाद बिगड़ी परिवार के छह लोगों की हालत, एक की मौत...दूसरे की हालत गंभीर
पीलीभीत: मैगी चावल खाने के बाद बिगड़ी परिवार के छह लोगों की हालत, एक की मौत...दूसरे की हालत गंभीर
पूरनपुर। मैगी में चावल मिलाकर खाने के बाद एक परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। तीसरे दिन एक बालक की मौत हो गई। अन्य लोगों को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक अन्य बालक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव राहुल नगर चंदिया हजारा के मनिराज की बेटी सीमा की शादी देहरादून में हुई है। करीब एक माह पूर्व सीमा अपने बेटे रोहन, विवेक और बेटी संध्या के साथ मायके आ गई थी। इसके बाद से मायके में ही रुकी है। गुरुवार शाम मनिराज के घर में मैगी चावल बने थे। सीमा और उसके बच्चों के अलावा बहन संजू, भाभी संजना पत्नी जितेंद्र ने भी मैगी चावल खाए।
सीमा के दूसरे बेटे विवेक की हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एक साथ परिवार के सभी लोगों के बीमार होने से खलबली मच गई। सीएचसी के डॉ.राशिद ने बताया कि बीमार हुए सभी लोगों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।
