Moradabad News: पुलिस और गोकशी करने वालों के बीच मुठभेड़, चार बदमाश घायल

मुरादाबाद: शुक्रवार रात पुलिस ने गोकशी और गो तस्करी में लिप्त बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ सिविल लाइंस थाने के चट्टा पुल और भोजपुर थाने के अवक्करपुर के जंगलों में हुई।

सिविल लाइंस पुलिस को चट्टा पुल के पास खेतों में गोकशी की सूचना मिली थी। रात करीब 8:45 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि पांच-छह बदमाश गोकशी कर रहे थे। पुलिस को देखकर बदमाश घबरा गए और भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़े - Moradabad News: दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद मुरादाबाद में कार्रवाई, 30 होटल बिना फायर एनओसी के मिले

जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल होकर गिर गए, जबकि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत जिले की अन्य पुलिस टीमों को सतर्क किया। घायल बदमाशों की पहचान जीशान पुत्र आशक और यामीन पुत्र शब्बीर, निवासी गजरौला थाना भोजपुर, के रूप में हुई है।

भोजपुर पुलिस ने रामगंगा नदी के किनारे बदमाशों की तलाश शुरू की। इसी दौरान अवक्करपुर के जंगलों में कुछ बदमाशों के छुपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने जंगल में कांबिंग शुरू की और दो बदमाशों को खेतों में देखा। रोकने की कोशिश पर बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो और बदमाश घायल हो गए।

इन बदमाशों की पहचान मुरसलीन पुत्र मुख्तियार और हसनैन पुत्र हसन, निवासी भोजपुर कस्बा, के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

सिविल लाइंस और भोजपुर थानों की पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि घायल बदमाशों का इलाज चल रहा है और उनसे पूछताछ के बाद फरार बदमाशों पर कार्रवाई तेज की जाएगी। घटना के दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.