मुरादाबाद : रात में बढ़ रही ठंड, रैन बसेरों पर नहीं जिम्मेदारों का ध्यान

अनदेखी : महानगर में नगर निगम की ओर से संचालित रैन बसेरों में व्यवस्था सुधारने को नहीं दिख रही गंभीरता

नगर निगम की ओर से रेलवे स्टेशन रोड पर तैयार किया रैन बसेरा। 

मुरादाबाद: ठंड ने दस्तक दे दी है। रात में न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस होने से ठंड का असर बढ़ रहा है। कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी, जिससे निराश्रितों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कड़ाके की सर्द रात में निराश्रितों को रैन बसेरे में जगह न मिलने या बदइंतजामी के चलते कई बार खुले आसमान के नीचे फुटपाथ किनारे तो कभी अंडरपास का सहारा लेना पड़ता है।

नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली आग लगने पर कुआं खोदने वाली है। रैन बसेरों में इंतजाम सुधारने की पहल अभी नहीं हुई। हर साल सर्द रातों में जब लोग रजाई, कंबल में खुद को गर्म रखते हैं तब बेदर्द सर्दी का सितम निराश्रितों पर भारी पड़ता है। नगर निगम की ओर से संचालित रैन बसेरों में ठंड के लिए अभी कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। रामगंगा विहार कॉलोनी में सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान के पास स्थित रैन बसेरे में शौचालय बदहाल हैं। रजाई गद्दों की स्थिति में भी दूसरे रैन बसेरे की तुलना में बेहतर  नहीं है। 

यह भी पढ़े - बाढ़ राहत कार्यों में गड़बड़ी पर होगी सख्त जांच, दोषी नहीं बचेंगे : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

आश्रयहीन निशुल्क शेल्टर होम हरथला के भवन की रंगाई पुताई न होने से यह बदहाल है। रैन बसेरे के बाहर नाली की सफाई भी नियमित नहीं होने से गंदगी थी। जबकि रेलवे स्टेशन रोड इम्पीरियल तिराहे के पास रैन बसेरे की स्थिति तुलनात्मक रूप से ठीक है। लेकिन, आसपास सफाई न होने से लोगों को रात बिताने पर मच्छरों से जूझना पड़ेगा। क्योंकि डेंगू के कहर के बाद भी नगर निगम प्रशासन चिह्नित हाट स्पॉट वाले इलाकों में भी नियमित फागिंग नहीं करा रहा है। ऐसे में रैन बसेरे में मच्छरों से निपटने के लिए कोई इंतजाम निगम प्रशासन की ओर से नहीं रखा गया है। इन रैन बसेरों की देखभाल करने वाले भी मनमानी करते हैं। नगर आयुक्त संजय चाैहान का कहना है िक रैन बेसरों की व्यवस्था जल्द ही दुरुस्त कराई जाएगी।  

तीन दिन का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • तारीख    अधिकतम     न्यूनतम
  • 3 नवंबर    29              15
  • 2 नवंबर    30              16
  • 1 नवंबर    30              16

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
बलिया। पवित्र सावन माह में बलिया जनपदवासियों को रेल यात्रा के क्षेत्र में एक साथ दो बड़ी सौगातें मिली हैं।...
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Barabanki News: हाईवे किनारे महिला सिपाही का झुलसा शव मिलने से सनसनी, अवैध संबंधों में हत्या की आशंका, आईजी बोले- जल्द होगा खुलासा
Ballia News : बलिया में पुलिस विभाग में फेरबदल, राकेश कुमार सिंह बने शहर कोतवाल, मूल चंद चौरसिया को बैरिया और अनिल सिंह को सहतवार की कमान
Ballia News: ABVP के विरोध के बाद प्रशासन का एक्शन, कोतवाल लाइन हाजिर – DM ने कहा, "सारे गिले-शिकवे दूर करें"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.