मुरादाबाद : शिक्षा विभाग के दावे हवाई, एक माह बाद भी नहीं आईं कक्षा एक और दो की किताबें

मुरादाबाद: शिक्षा विभाग के दावे धरातल पर हवाई दिख रहे हैं। क्योंकि नया शैक्षिक सत्र शुरू हुए एक माह बीत चुका है। मगर कक्षा एक और दो के बच्चों को अभी भी किताबों का इंतजार है। उनके हाथ आज भी खाली हैं। हालात इतने खराब हैं कि बच्चे पुरानी किताबों से पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उधर, अधिकारियों का कहना है कि अभी शासन की ओर से इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।

कहने को तो उत्तर प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने के दावे करता है। लेकिन, धरातल पर हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। जनपद में 1401 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इनमें करीब एक लाख 80 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वहीं कक्षा 1 और 2 में करीब 40 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। इन छात्रों को शासन की ओर से निशुल्क किताबें दी जाती हैं।

यह भी पढ़े - Shahjahanpur News : शादी न हो पाने से आहत प्रेमी युगल ने खाया जहर, किशोरी की मौत

स्कूलों में किताबें भेजने के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से एक एजेंसी को नामित किया जाता है। अभी तक परिषदीय विद्यालयों की कक्षा एक व दो की किताबें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। एजेंसी ने सिर्फ कक्षा तीन से आठ तक की किताबें ही भेजी हैं, जिसे विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार कक्षा एक व दो के कोर्स में इस बार बदलाव हुआ है। इस कारण किताबें अभी तक शासन स्तर से ही जनपद में नहीं आई हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि कक्षा एक व दो को छोड़कर शेष कक्षाओं की किताबें आ गई हैं। नई किताबों से ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.