- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मिर्जापुर
- स्वस्थ इंसान ही कर सकता है मानव रक्त की आपूर्ति : डा. तरुण सिंह
स्वस्थ इंसान ही कर सकता है मानव रक्त की आपूर्ति : डा. तरुण सिंह
On
मीरजापुर। विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर मंडलीय चिकित्सालय में आठ मई की रात सात से 10 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कुल 18 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया तथा मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद 13 लोगों ने रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।बतौर मुख्य अतिथि मंडलीय चिकित्सालय के एसआईटी डा. तरुण सिंह ने बताया कि विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट रक्त केंद्र में रक्त की आपूर्ति पूरा करने में विशेष सहयोग प्रदान करती आई है। ट्रामा सेंटर के हो जाने से यहां एक्सीडेंटल इमरजेंसी मरीजों को ब्लड मिलने से हम उनकी जान बचाने में कामयाबी हासिल कर पाते हैं।
इन्होंने किया रक्तदान-
रक्तदान करने वाले धनराज कसेरा, बृजेश कुमार, राजकुमार गुप्ता, अमन उमर, वैभव बरनवाल, रोहित कसेरा, अमित कुमार, अजय कुमार बिंद, अविनाश गुप्ता, सुमित केसरवानी, पंकज जायसवाल, दीपक कुमार, आर्येश सेठ रहे। इनमें पांच सदस्यों ने संस्था द्वारा निरंतर हो रहे रक्तदान शिविर से जागरुक होकर पहली बार रक्तदान किया।
रक्तवीरों के कारण ही तय कर पाया जीवन का सफर-
कार्यक्रम में उपस्थित 21 वर्षीय थैलेसीमिया मैरिज निहाल दूबे ने रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया। कहा कि 2005 से ही मुझे ब्लड चढ़ाया जा रहा है। मैं शुक्रगुजार हूं उन सभी रक्तदाताओं का जो रक्तदान कर रक्त केंद्र पर रक्त जमा करने में अहम भूमिका निभाते हैं जिससे हम थैलेसीमिया मरीजों की जिंदगी चलती रहे। निहाल ने बताया कि मुझे प्रत्येक माह दो यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है। जब भी मैं ब्लड बैंक आता हूं, मुझे ब्लड मिल जाता है। तभी मैं जीवन का इतना लंबा सफर तय कर पाया हूं।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
